अमानक बीज पाए जाने पर दो फर्मों के बीज का जिले में विक्रय एवं भण्डारण पर प्रतिबंध- Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में नेशनल फर्टिलाइजर लिमि. विजयपुर, गुना मध्यप्रदेश एवं नेशनल सीड कॉर्पोरेशन लिमि. सेन्ट्रल हिसार, हरियाणा दोनों बीज प्रदायक संस्थाओं का बीज प्रयोगशाला में जांच के दौरान अमानक पाए जाने पर विक्रय, स्थानांतरण एवं भण्डारण पर रोक लगा दी गई है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उपसंचालक एवं अधिसूचित प्राधिकृत अधिकारी यू.एस.तोमर ने बताया है कि जिले में छाजेड बंधु न्यू ब्लॉक शिवपुरी एवं कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खनियाधाना गोदाम से बीज के नमूने लिए गए थे। जो प्रयोगशाला में जांच में अमानक पाए गए। इस कारण बीज नियंत्रण आदेश 1983 के खण्ड 11 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते बीज का जिले में विक्रय, स्थानांतरण एवं भण्डारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।