एक अनोखी पहल शिवपुरी के द्वारा ग़रीब बस्तियों में बांटे गए गर्म कपड़े- Shivpuri News

शिवपुरी। एक अनोखी पहल ग्रुप शिवपुरी के द्वारा हर साल सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े गरीबों में बाटे जाते है। जिसमे संस्था द्वारा कुछ नए और कुछ पुराने कपड़े सभी जन सहयोग से एकत्रित कर शहर के आसपास बनी जुग्गी झोपड़ी में जाकर कपड़ों को जरूरत के हिसाब से सभी को दिए जाते है।

एक अनोखी पहल ग्रुप शिवपुरी एनजीओ पिछले 5 साल से इस प्रकार का कार्य करती आ रही है। साथ ही संस्था के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण शिविर भी शिवपुरी के भिन्न भिन्न स्थानों पर चलाये जाते रहे है उसी क्रम में संस्था अपना 8 वा शिविर गोविंद नगर ईदगाह के सामने 13 दिसंबर से शुरू कर रही है।

साथ ही अध्यक्ष दीप्ति भदोरिया ने सभी सदस्यों एवम् सहयोगियों का धन्यवाद किया। जिसमे सचिव सिमरन कोटिया, सह सचिव विक्रम सिंह, सदस्य अजय गुर्जर, सोशल मीडिया प्रमुख नवीन कुशवाह, कार्यक्रम प्रमुख मिठ्ठू, व्यवस्था प्रमुख सनी पाराशर, हर्षिता गोयल, केके गौतम, राहुल पडरिया आदि उपस्थित रहे।