वेयर हाउस की दीवार तोड़कर हॉल में घुसे चोर, बैटरी, इन्वर्टर, चुरा ले गए- karera News

शिवपुरी। करैरा में मां शारदा वेयर हाऊस की पीछे की दीवार में हॉल कर कोई अज्ञात चोर वहां घुस गया और वहां रखी बैटरी, इन्वर्टर, चार्जर व स्टेबलाइजर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पीडि़त वेयर हाऊस संचालक धर्मेंद्र पुत्र नैमीचंद जैन पुराना बस स्टेंड करेैरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार की सुबह उनके पड़ोस में स्थित धर्मकांटे के ऑपरेटर मिलन गुप्ता का फोन आया कि उनके वेयर हाऊस की दीवार में किसी ने हॉल कर दिया है।

इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो दीवार में बड़ा हॉल था। जबकि वेयर हाऊस में रखा सामान गायब था। जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रूपए है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से प्रकरण कायम कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।