CMO ने जांची शहर की सड़कों की गुणवत्ता, 2 ठेकेदारों सहित उपयंत्री को नोटिस जारी- Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की साफ सफाई के बाद नगर पालिका सीएमओ ने आज एडीएम के साथ मिलकर नगर पालिका के द्धवारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को चैक किया। बताया जा रहा हैं कि शहर में डाली गई सीसी रोडो की कटिंग कर सैंपिलिंग की गई जिसमें 2 फर्मो को नोटिस दिए गए हैं।

आज एसडीएम गणेश जायसवाल, एडीएम उमेश शुक्ला और नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी ने नगर पालिका अमले के साथ नगर पालिका द्धारा निर्मित सड़कों का निरिक्षण किया जिसमें सडकों को खोदकर उनकी गुणवत्ता को जांचा गया। जांच के बाद जिन कंस्ट्रक्शन कंपनीयों के काम गुणवत्ताहीन पाये गये उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई।

जांच करने पर गुरू कृपा कंस्ट्रक्शन के कार्य को गुणवत्ताहीन पाये जाने पर कंपनी का पूरा पेमेन्ट रोक दिया गया है इसके अलावा शिव कंस्ट्रशन के काम मे कमी पाये जाने पर कंपनी को नोटिस दिया गया है। कंपनी के साथ ही सहायक यंत्री को निर्देश दिए गए और उपयंत्री को नोटिस दिया गया।

इस पूरी कार्यवाही पर नगर पालिका सीएमओ का कहना है की आगे भी सडकों की गुणवत्ता की जांच जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार और कंपनी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। नगर वासीयों को गुणवत्तापूर्ण सड़कें और निर्माण कार्य मिलें यही हमारी प्राथमिकता है। गुणवत्तापूर्ण सडकें आम नागरिकों का अधिकार है। इसके साथ ही सीएमओ ने जनता से भी जागरुक रहने और निर्माण कार्यो पर नजर रखने की अपील की।