एई​ भदौरिया ने अपनी मारपीट के 2 दिन बाद उगले नाम, दिया ज्ञापन कहा मामला दर्ज करो नही तो आंदोलन- Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर की सिटी कोतवाली से आ रही है। जहां 11 दिसम्बर को बिजली विभाग के अधिकारीयों को पब्लिक और अभिभाषकों ने दौडा दौडा कर पीटा था। इस पूरे मामले मे विद्युत विभाग के इजीनियरों ने आज कलेक्टर और पुलिस अधीकक्ष को नामजद ज्ञापन सौंपा जिसमे दोषीयों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।

ज्ञापन मे बताया गया है कि दिनांक 11.12.2021 को दोपहर लगभ 1:00 बजे लोक अदालत में लगे विद्युत विभाग के टैन्ट में पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर के काउंटर पर वकील हेमंत कटारे का विवाद गार्ड घनीराम रावत पुत्र बलुआ रावत से उनके लाइन में न लगने के कारण हुआ था। इस समय पूर्व क्षेत्र शिवपुरी (शहर) के सहायक यंत्री नरेन्द्र तरवरिया वहाँ मौजूद थे। उनसे वकील हेमन्त कटारे की बहसबाजी हुई और उसके बाद वकील हेमन्त कटारे यहां से चले गये।

जिसके बाद उनके द्वारा साथियों को इकट्ठा कर पूर्व क्षेत्र के काउंटर की टेबिल, रजिस्टर आदि फेक दिए एवं सभी अन्य काउंटर पर कार्य बंद करा दिया। उस समय एई भदौरिया विशेष न्यायालय विद्युत में काम से गए थे। जब वह विद्युत कोर्ट से निकलकर अपने काउंटर पर पहुँचे तो पाया कि काउंटर बंद है। इतने में वे लोग अन्य लोगों के साथ एई के पास आये और नोटिस दिये जाने के बारे में बहस करने लगे। जब वह यहाँ से निकलकर जाने लगे तब सभी लोगों ने घेरकर उनकी पिटाई कर दी।

जिसकी एफ.आई.आर. उक्त दिनांक को 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर उन लोगों की पहचान की गई जो मारपीट मे शामिल थे। जिनकी पहचान और नाम इस प्रकार हैं:

1. आनंद दीक्षित पुत्र माखनलाल शर्मा उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी राजपुरा रोड पुरानी शिवपुरी (वीडियो फुटेज एवं फोटो में चेक की शर्ट एवं काले रंग की हाफ जैकेट पहने हुये है)

2. प्रवीन त्रिपाठी पुत्र स्व. ओंकारनाथ त्रिपाठी उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी राधारमण मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी (वीडियो फुटेज एवं फोटो में काले रंग की जैकेट, सफेद शर्ट पहने है) पेशे से वकील है।

3. मोहित ठाकुर पुत्र रघुराज सिंह ठाकुर उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी शांतिनगर शिवपुरी (वीडियो फुटेज एवं फोटो में काले रंग का कोट, सफेद शर्ट एवं काला पेंट पहने हैं एवं गले पर टैटू बना है तथा चेहरे पर दाढ़ी है) पेशे से वकील है।

4. देवेन्द्र उर्फ सोनू ओझा पुत्र रामनिवास ओझा उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी फतेहपुर शिवपुरी (वीडियो फुटेज एवं फोटो में चश्मा लगाये है तथा आसमानी रंग का कोट, सफेद शर्ट पहने हैं) पेशे से वकील है।