शिवपुरी। बड़ती हुई मंहगाई, देश की गिरती अर्थव्यवस्था और बेतहाशा बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि शिवपुरी जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस महारैली में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्ब मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष,जिला एवं ब्लॉकों के पदाधिकारी,प्रदेश के स्थानीय पदाधिकारी, मण्डल एवं सेक्टर के अध्यक्ष,बूथ प्रभारी,विधायक एवं पूर्व विधायक गण,समस्त मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष,समस्त विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर सभी से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को अपने साधनों से जयपुर महारैली में ले जाने की अपील है।
12 दिसम्बर को सोनिया-राहुल गांधी की इस महारैली में जयपुर में देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री एवं पिछोर विधायक केपीसिंह कक्काजू भी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ शिरकत करेंगे।

