चुनावी तैयारी की दारू पार्टी में खुल गया पत्नि से प्यार का राज: कुल्हाडी से काट कर युवक को तालाब में फेंका, आधी रात आए अस्पताल - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। सरंपच के चुनावो की आहट से ही क्षेत्र में क्राईम सीन समाने आने लगे हैं इसी क्रम में एक युवक की हत्या कर लाश को तालाब में फैकने की खबर आ रही हैं। मामला अवैध संबंधो से जुडा होना भी लग रहा हैं। चुनावो की आहट से सरंपची की तैयारियो को लेकर एक दारू पार्टी में अवैध संबंधो का राज खुल गया इसी के परिणाम के स्वरूप यह हत्या की गई हैं।

कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले थाना इंदार अंतर्गत ग्राम ठठी में एक 38 वर्षीय युवक राजेन्द्र यादव पुत्र शैतान सिंह यादव की 8 लोगो ने मिलकर हत्या कर दी। मृतक पर लाठियो ओर कुल्हाडी से लगातार बार किए गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की लाश को घसीटकर पास के तालाब में फैक दिया। जब राजेन्द्र देर रात तक घर नही पहुंचा तो उसके परिजनो ने उसकी खोज की,किसी ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगो से झगडा हुआ इसके बाद उसकी हत्या की कहानी सामने आई। लगभग रात 12 बजे राजेन्द्र के पजिरन ओर इंदार थाना पुलिस राजेन्द्र की लाश को जिला अस्पताल लेकर आई। खबर लिखे जाने तक राजेन्द्र की पीएम की तैयारी शुरू की जा चुकी थी।

यह बताया मृतक राजेन्द्र के चाचा ने

मृतक के चाचा महेन्द्र यादव और पुत्रगण भंजन यादव,रविंद्र यादव ने शिवपुरी समाचार को बताया कि राजेन्द्र यादव शुक्रवार की शाम 7 बजे अपने खेत पर गया था। जिसकी पुरानी रंजिश को लकर मारपीट की गई हैं। बकौल महेन्द्र यादव ने बताया कि राजेन्द्र जब अपने खेत से नही लोटकर नही आया तो हमने तलाशना शुरू किया और खेत पर पहुंचे,हमने देखा की दुर्गेश यादव,निर्मल यादव,मोहित यादव,अरविंद यादव,शिंभू लोधी,चिंटू लोधी,दानवीर यादव राजेन्द्र के साथ लाठियो और कुल्हाडी से मारपीट कर रहे थे हमने जाकर बचाया तो हमारे साथ भी मारपीट कर दी। इस घटना में राजेन्द्र यादव की मौत हो गई।

दारू पार्टी में खुला अवैध संबंधो का राज,इस कारण हुई हत्या

बताया जा रहा है कि राजेन्द्र के परिवार में से आने वाले सरपंची के चुनाव में एक सदस्य चुनाव की तैयारी कर रहा है। राजेन्द्र के खेत के पास ही शिंभू लोधी का घर हैं राजेन्द्र का पिछले 4 माह से उसके घर आना जाना बड गया था। बताया जा रहा है कि शिंभू लोधी की पत्नि से उसका प्यार का परवान चढ रहा था। शिंभू लोधी के घर ही राजेन्द्र की हत्या हुई हैं।

जानकारी मिल रही है कि देर रात दारू पार्टी चल रही थी और उक्त सभी लोग इस दारू पार्टी में शामिल थे। चुनाव की तैयारियो को लेकर यह दारू पार्टी चल रही थी। नशे की हालत में इस प्यार के परवान की स्टोरी हलक से बहार आ गर्ई इस कारण यह हत्या की है। इस पूरे घटनाक्रम में यह भी निकलकर आया था कि प्लानिंग के साथ राजेन्द्र को घटना स्थल पर बुलाया था।
G-W2F7VGPV5M