किसानों को खबर: यह है धान खरीदी के लिए 12 केन्द्र, ज्वार एवं बाजरा खरीदी हेतु एक केन्द्र निर्धारित- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2021-22 हेतु धान की खरीदी 29 नवम्बर से एवं मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) की खरीदी 22 नवम्बर से संभावित है। जिले में धान खरीदी हेतु 12 खरीदी केन्द्र एवं मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) खरीदी हेतु 01 खरीदी केन्द्र निर्धारित किए गए है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) उर्पाजन हेतु तहसील पोहरी में सेवा सहकारी संस्था बमरा का खरीदी स्थल टीएसएस वेयर हाउस जेल रोड़ पोहरी निर्धारित किया गया है।

धान उपार्जन हेतु सेवा सहकारी संस्था कोटा के लिए खरीदी स्थल पदमा वेयर हाउस ग्राम ककरवाया शिवपुरी, हरदौल प्रो.एग्रीकल्चर कंपनी के लिए खरीदी स्थल श्री बाबा पूरनदास वेयर हाउस ग्राम रातौर शिवपुरी, जय बाबा पूरनदास (पारागढ़ केन्द्र के किसानों के लिए) के लिए खरीदी स्थल जय बाबा पूरनदास वेयरहाउस मगरौनी, विपणन सहकारी संस्था नरवर के लिए खरीदी स्थल उपमण्डी नरवर, विपणन सहकारी संस्था मगरौनी के लिए खरीदी स्थल पैक्स गोदाम पनघटा मगरौनी, सेवा सहकारी संस्था नरवर के लिए खरीदी स्थल पैक्ट गोदाम पार वाली माता शिवपुरी रोड नरवर, सेवा सहकारी संस्था नरौआ के लिए खरीदी स्थल पैक्स गोदाम नरौआ, ग्राम संगठन सीहोर के लिए खरीदी स्थल सीहोर, सेवा सहकारी संस्था दिहायला के लिए खरीदी स्थल उपमण्डी करही, सेवा सहकारी संस्था सुनारी के लिए खरीदी स्थल पैक्स गोदाम सुनारी, सेवा सहकारी संस्था टोड़ा पिछोर के लिए खरीदी स्थल समिति मुख्यालय नयी बस्ती सिरसौद तथा सेवा सहकारी संस्था टीला के लिए खरीदी स्थल मण्डी करैरा शामिल है।
G-W2F7VGPV5M