रामचरण जाटव का शव फांसी पर मिला, गजानन जाटव परिवार के खिलाफ FIR - kolaras News

कोलारस। खबर कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले ग्राम मेघोना डांग से आ रही हैं कि गांव में रहने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग फांसी पर लटक गया। बताया गया है कि गांव के ही रहने वालो लोगो ने उसके साथ मारपीट की थी और झूठा मामला दर्ज करवा दिया। इसी से आहत होकर 60 वर्षीय बुजुर्ग फांसी के फंदे पर लटक गया।

जानकारी के अनुसार रामचरण उम्र 60 वर्ष पुत्र धीरा जाटव निवासी ग्राम मेघोना ड़ांग ने रविवार की सुबह करीब 5 बजे महुए के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। बेटे भागचंद्र जाटव का कहना है कि शनिवार की शाम 4 बजे पिता रामचरण की गजानन जाटव ने मारपीट कर दी थी। गजानन जाटव ने पिता रामचरण सहित बेटे भागचंद व भरोसा जाटव पर पुलिस केस दर्ज करवा दिया।

पुलिस कार्रवाई से घबराकर रामचरण ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फरियादी भागचंद की रिपोर्ट पर गजानन जाटव, बलवीर जाटव, वीरन जाटव व ऋषभचंद्र उर्फ छोटे जाटव के खिलाफ धारा 306,506,394,323 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।