4 माह पहले शादी हुई, फांसी पर लटकी मिली, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा- Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी से आ रही है। जहां बीते रोज एक नबविबाहिता ने लाश अपने कमरे में मिली है। महिला की लाश मिलने के बाद मृतिका से मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल जनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मगरौनी के कटरा मोहल्ला की निवासी गौरव उर्फ गोलू पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह सिकरवार उम्र 22 वर्ष अपने ही कमरे में पंखें से लटककर फांसी लगा ली। मृतिका के परिजनों ने बताया है कि वह ग्राम बैराड़ी तह. कोलारस के रहने वाले है करीब 4 माह पूर्व हमने गोलू की शादी मगरौनी निवासी कृष्ण प्रताप सिंह से की थी एवं उनके मांगे अनुसार दहेज दिया था, परन्तु कुछ कमी रह जाने के बाद कुछ दिन बाद लड़के के पिता ने फोन करके कहा कि आपने शादी में कमी कर दी, जिसके कारण वह गोलू को परेशान करने लगे। इस मामले को लेकर परिजनों ने पीएम हाउस पर जमकर हंगामा किया।

मृतिका के परिजनों का कहना है कि गोलू की हत्या कर के उसको फाँसी पर टांगा गया है। क्योंकि जब हमे सूचना लगी कि गोलू ने फांसी लगा ली है तो तुरंत ही वह वहां पहुँचे, जहां पर देखने मे प्रथम दृश्य हत्या का नजर आ रहा था, क्योंकि जब हम वहां पहुँचे तो लाश टंगी हुई थी परंतु उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। इसके साथ ही जिस कूलर से खडी होकर फांसी लगाना बताया है वह भी उस स्थान पर नहीं था।