2 दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान:डेढ लाख लोग मिसिंग,किसी का फोन बंद तो कोई फोन नही उठा रहा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में 18 और 19 अक्टूबर को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाऐगा। इस महाअभियान में सैकेंड डोज पर अधिक ध्यान केद्रिंत किया जाऐगा। बताया जा रहा हैं कि जिले में फस्ट डोज लगने के बाद सैकेंड डोज नही लगा ऐसे व्यक्तियो की संख्या का आंकडा डेढ लाख से अधिक है।

यह डेढ लाख लोग ऐसे हैं जिनका सैकेंड डोज लगने का समय निकल गया हैं या नजदीक हैं। इस 2 दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान में सैकेंड डोज का टारगेट पूरा करने में स्वास्थय विभाग और महिला बाल विकास के सहित अन्य विभागो के लगभग 150 कर्मचारी ऐसे लोगो को फोन करने में लगे हैं जिनका वैक्सीन का सैकेंड डोल लगना है। बताया जा रहा है कि इन डेढ लाख लोगो में से 25 प्रतिशत लोगो का मोबाईल बंद आ रहा हैं 25 प्रतिशत अपना मोबाईल नही उठा रहे ओर 10 प्रतिशत लोग शहर में नही हैं। अब ऐसे में कैसे सफल होगा यह वैक्सीनेशन अभियान।

इसी 2 दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह ने अक्षय कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्देश दिए हैं कि जिले में 18 और 19 अक्टूबर को दो दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी को टीम के रूप में काम करना है और जो नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं उन्हें अपने क्षेत्र में भ्रमण करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देश देते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि जिनके फर्स्ट डोज़ लग गए हैं और दूसरा डोज लगना शेष है उनकी लिस्ट उपलब्ध कराएं। सभी नोडल अधिकारी, जनपद सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सभी को जानकारी होना चाहिए, ताकि सेकंड डोज से शेष रहे लोगों से संपर्क किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्व सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से लोगों से घर-घर संपर्क किया जाए और जिनका सेकंड डोज लगना है उन्हें प्रेरित किया जाए। जिले में अभी शिवपुरी शहर में लगभग 30 हजार और पूरे जिले में लगभग डेढ़ लाख सेकंड डोज शेष है इसलिए सभी को सक्रिय होकर काम करना है। बैठक में सभी जनपद सीईओ को भी जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों से संपर्क करने के निर्देश भी दिए हैं।
G-W2F7VGPV5M