जिला पंचायत एवं राजस्व विभाग की ट्रांसफर लिस्ट - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से 4 सहायक विस्तार अधिकारी एवं 8 पंचायत समन्वय अधिकारियों के प्रशासनिक आधार पर तथा 4 राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए है।

स्थानांतरण किए गए सहायक विकास विस्तार अधिकारी में अशोक कुमार गुप्ता का जनपद पंचायत पोहरी, हरिहर निवास शर्मा का जनपद पंचायत नरवर,रामप्रकाश शर्मा का जनपद पंचायत बदरवास,कमलेश गुप्ता का जनपद पंचायत पिछोर स्थानांतरण किए गए है। इसी प्रकार स्थानांतरण किए गए पंचायत समन्वय अधिकारियों में राजेन्द्र तिवारी का जनपद पंचायत शिवपुरी,रामदास गिल का जनपद पंचायत करैरा, रामकिशन टैगर का जनपद पंचायत खनियांधाना,रामकृष्ण चौधरी का जनपद पंचायत पोहरी,सतीश कुमार जैन का जनपद पंचायत पोहरी,विश्वनाथ भगत एवं जयराम भगत का जनपद पंचायत खनियांधाना एवं आशाराम गौड का जनपद पंचायत बदरवास में स्थानांतरण किए गए है।

प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक श्रीमती प्रीति रावत को पोहरी से करैरा, शैलेन्द्र देव सेंगर का करैरा से पोहरी एवं राजस्व निरीक्षक राजेश वर्मा का पिछोर से बैराड़ स्थानांतरण किया गया है।
G-W2F7VGPV5M