ऑटो चालक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, यात्री की गुम हुई अंगूठी को लौटाया - karera News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले के करैरा क्षेत्र में ऑटो में सवार होकर बाजार जाने के लिए निकले दंपत्ति की अंगूठी गिर गई। यह अंगूठी ऑटो चालक को मिली। चालक ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए अंगूठी को वापस लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार उपदेश बोहरे बीते रोज अपनी पत्नी के साथ बाजार जाने के लिए निकले। यहां उन्होंने शैलू खान का ऑटो किया और बाजार जाने लगे। इतने में उपदेश की पत्नी की अंगूठी गिर गई। उस समय अंगूठी गिरने का पता नहीं चला। जब घर वापस आए तो देखा कि अंगूठी अंगुली में नहीं है। जिस पर उपदेश ने ऑटो चालक को फोन लगाकर अंगूठी के बारे में पूछा।

ऑटो चालक शैलू ने अंगूठी को खोजा लेकिन वह नहीं मिली, लेकिन दो दिन बाद जब ऑटो की सफाई की तो उसमें अंगूठी निकल आई। जिस पर चालक ने उपदेश को फोन लगाकर अंगूठी लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की।