अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी पर झूला, मौत- Badarwas News

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा से आ रही है जहां आज एक युवक की लाश अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार प्रताप पुत्र भूरला भिलाला उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम छपरा ग्राम पंचायत सालौन थाना बदरवास अपने कमरे में सो रहा था उसके बाद वह कमरे से बाहर नही निकला, जिस पर परिजन कमरे में पहुंचे तो पता चला कि कमरे की कुंदी अंदर से बंद है। तब उन्होंने आवाज दी और जब अंदर से गेट नही खुला तो उन्होंने गेट को तोडकर अंदर देखा तो युवक फांसी पर लटका हुआ मिला।

इस मामले की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतार कर पीएम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर मामला विवेचना मे ले लिया है। अब युवक ने यह कदम क्यों उठाया ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।