15 वर्षीय मानसिक रोगी बच्ची के साथ RAPE, बहलाफुसला कर ले गया था आरोपी - narwar News

नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के नरवर कस्बे से आ रही है। जहां एक हबस ने पुजारी ने एक नाबालिग मानसिक रूप से विक्षिप्त मासूम को हबस का शिकार बनाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने अपने परिजनों के साथ नरवर थाना पहुंचकर की। जहां पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय मानसिक दिव्यांग बच्ची एक बहशी युवक की हवश का शिकार हो गई। बताया जाता है कि उक्त किशोरी को कल दोपहर आरोपी भीम सिंह कुशवाह उम्र 24 वर्ष निवासी नरवर बहला फुसलाकर अपने घर लखना ताल वार्ड नंबर 11 में ले गया। जहां आरोपी ने मासूम के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। बच्ची की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध भादवि की धारा376(2)(1) भादवि 5 /6 पोस्को एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।