धर्मेन्द्र बर्तन वालों के घर पंप लगाते समय व्यक्ति को करंट लगा: मौत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर की कृष्णपुरम काॅलाेनी में बर्तन व्यवसायी के घर टिल्लू पंप लगाते वक्त व्यक्ति को करंट लगा। करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक बर्तन व्यवसायी धर्मेंद्र बर्तन के यहां काम करने वाला घासी 40 पुत्र रामजीलाल कुशवाह निवासी शिव काॅलोनी शिवपुरी को करंट लग गया। करंट लगने से रामजीलाल कुशवाह की मौत हो गई है।

दरअसल गुरुवार की दोपहर रामजीलाल कुशवाह बर्तन व्यवसायी धर्मेंद्र के कृष्णपुरम कॉलोनी स्थित घर पर टिल्लू पंप लगा रहा था। यहीं उसकी करंट लगने से जान चली गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M