जिले में यह है वर्षा का हाल: पिछले वर्ष से वर्षा कम और गर्मी अधिक - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 217.17 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 171.28 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 195 मि.मी,बैराड़ में 275 मि.मी, पोहरी में 204 मि.मी,नरवर में 325 मि.मी,करैरा में 235 मि.मी,पिछोर में 190 मि.मी,कोलारस में 213 मि.मी,बदरवास में 154 मि.मी. एवं खनियाधाना में 163 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M