शहर भ्रमण पर निकले मिस्टर मगरमच्छ,डम्पर रौंद गया, दो टुकड़े हो गए - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। श्मशान भूमि के पास शिवपुरी झांसी रोड़ पर सड़क पर विचरण कर रहे एक मगर को डम्पर ने रौंद दिया। जिससे मगर के दो टुकड़े हो गए और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डम्पर चालक डम्पर लेकर भाग गया। जब सड़क पर आवाजाही शुरू हुई तो मगर को मृत अवस्था में देखकर लोग वहां रूक गए और वन विभाग सहित पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि मगर को सुबह रौंदा है या रात में।

जानकारी के अनुसार शमशान भूमि नॉनकोल्हू की पुलिया के पास आज सुबह कुछ लोगों ने सड़क पर एक मगर को मृत अवस्था में देखा, जिसके शरीर के दो टुकडे सड़क पर पड़े हुए थे और वहां मांस के चिथड़े डले थे। जिसे देखकर लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि कोई अज्ञात डम्पर मगर को रौंदकर भाग गया है।

चूंकि रात में और सुबह रेत से भरी डम्परों की आवाजाही इस सड़क पर काफी ज्यादा होती है और इसी दौरान मगर सड़क पर आ गया। जिसे किसी डम्पर ने रौंद दिया। जिससे मगर की मौत हो गई। मगर लगभग 6 से 8 फिट का बताया जा रहा है।
G-W2F7VGPV5M