kolaras News- माता-पिता के संग सो रही आठ साल की बच्ची गायब

Bhopal Samachar
कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के सुनाज गांव में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात अपने माता-पिता के संग सो रही आठ साल की बच्ची गायब हो गई है। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। लेकिन बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के मुताबिक सुनाज गांव में पप्पू आदिवासी की आठ साल की बच्ची रात करीब 2 बजे गायब हो गई। बताया जा रहा है कि नींद खुलने पर मां ने देखा कि उनकी बच्ची गायब है।

आसपास खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद कोलारस थाने पर सूचना दी। पुलिस ने तालाब, कुएँ आदि जगहों पर भी खोजबीन की है। एसडीओपी कोलारस भी मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है।
G-W2F7VGPV5M