शक्तिशाली महिला संगठन ने रोपे क्रांतिकारी आजाद की जयंती पर 108 फलदार पौधे - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में ग्राम सीर में 108 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर शक्तिशाली महिला संगठन समिति की पूरी टीम, आंगनवाड़ी सहायिका, सुपोषण सखी, न्यूट्रिशन चौंपियन एवं समुदाय की महिलाओं ने भागीदारी कर रोपित पौधों को वायुदूत ऐप में दर्ज कराया।

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि आज 23 जुलाई को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के जन्म दिवस पर 108 फलदार पौधे लगाना महान कार्य है। हम इस कार्य के लिए संस्था को बधाई देते है। अंकुर अभियान में हमारा जिला प्रथम स्थान पर है। सभी अंकुर अभियान में अधिक से अधिक पौधे लगाए। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम के दो कुपोषित बच्चों के माता पिता को हाइजीन किट प्रदान की।

इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार ने दो कुपोषित बच्चे मगली आदिवासी एवं प्रज्ञा आदिवासी के घर स्वयं जामुन और अमरूद का पौधा लगाकर वायुदूत ऐप में अपलोड किया। इस अवसर पर शक्तिशाली महिला संगठन की टीम के द्वारा कलेक्टर अक्षय कुमार को अंकुर अभियान में पूरे प्रदेश में प्रथम रहने पर एक पौधे का गमला देकर बधाई दी।

शक्तिशाली महिला संगठन के प्रोग्राम संयोजक रवि गोयल ने बताया कि आज भारत मां के वीर सपूत और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती है। कभी अंग्रेजी हुकूमत के आगे न झुकने की कसम खाने वाले चंद्रशेखर ने दो लाइनें भी लिखी थीं। जिसमें उन्होंने आजादी की लहर फूंक दी थी।

ये लाइनें थीं- दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं आजाद ही रहेंगे। वह अपने जीवन का केवल एक ही मकसद मानते थे जो थी आजादी। आज उनके जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुपोषण सखी रचना लोधी ने इस अवसर पर कहा कि अंकुर अभियान को सफल बनाने के लिए सुपोषण सखी आगे आएं और फिर से धरती को हरा भरा कर दें।
G-W2F7VGPV5M