2 हादसों में एक की मौत, 3 युवतियां घायल - Shivpuri News

Bhopal Samachar
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के करैरा कस्बे में गुप्ता दाल के पास शुक्रवार की रात टलने निकली दो महिलाओं में ओमनी गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। वहीं मुंगावली तिराहे पर झांसी आ रही कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि बाइक पर बैठी एक युवती घायल हो गई।

पहला सड़क हादसा शुक्रवार की रात 9:40 बजे गुप्ता दाल मिल के पास सड़क पर हुआ। महिला मधु (40) पत्नी मनोज बिलैया को ओमनी गाड़ी ने मधु सहित एक अन्य महिला को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल करैरा में भर्ती कराया।

वहीं दूसरा सड़क हादसा शनिवार की सुबह 6 बजे मुंगावली तिराहे पर हुआ। शिवपुरी से झांसी जा रही इनोवा कार के चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल शिवम कुशवाहा (22) पुत्र रामसेवक कुशवाहा, युवती खुशबू अहिरवार (24) पुत्री रंजीत अहिरवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में शिवम कुशवाहा ने दम तोड़ दिया।
G-W2F7VGPV5M