शादी से लौटे युवक की लाश पेड पर फंदे पर लटकी मिली - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव में 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक एक दिन पहले ही रिश्तेदारी में शादी से लौटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

राजकुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र सरदारीलाल जाटव निवासी सजाई गांव का शव शुक्रवार को खेत पर आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक एक दिन पहले ही अम्हारा गांव शादी समारोह से लौटा था।
G-W2F7VGPV5M