गर्मी आते ही जल संकट हुआ शुरू, अनेक वार्डो में पानी के लिए परेशान लोग - Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। गर्मी का अभी पूरी तरह से आगमन हुआ भी नहीं है। लेकिन नगर में पेयजल संकट तेजी से गहराने लगा है। सिंध के पानी की पाईपलाईन भी पूरे शहर में नहीं डली है और कई जगह लाईन डल गई है। लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हुई है। लाईन के लीकेज होने से भी कई इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जल संकट से त्रस्त लोगों ने अब प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस लाईन के पास स्थित कृष्णा नगर में खाली कट्टियां लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया और नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा तथा जल सप्लाई देने की मांग की। इंद्रा कॉलोनी में भी जल संकट गहरा रहा है। जल संकट के कारण लोगों ने फिजीकल रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा दिया। कई कॉलोनियां भी जल संकट से बुरी तरह त्रस्त हैं।

इनमें श्रीराम कॉलोनी, गौतम बिहार कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी आदि शामिल हैं। संजय कॉलोनी में भी बुरी तरह से पेयजल संकट व्याप्त है। शंकर कॉलोनी भी जल संकट से मुक्त नहीं है। फतेहपुर क्षेत्र और जवाहर कॉलोनी में भी पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। यहां तक कि राघवेंद्र नगर में भी जल संकट गहरा रहा है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में 31 मार्च की रात्रि 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसायकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन को भगा ले गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304ए का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहरा में सिद्धबाबा स्थान के पास कैलाश धाकड़ अपने साथी दिनेश जाटव के साथ मोटरसायकल पर सवार होकर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसायकल मेें टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक कैलाश धाकड़ और दिनेश जाटव की मौत हो गई। 
G-W2F7VGPV5M