बडी खबर: डेढ बीघा जमींन में लहरा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने पकडा - Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। पिछोर इलाका पहले से ही गांजे की खेती के लिए चर्चा में रहा है। लेकिन अब यहां गांजा नहीं लोग मोटा मुनाफा कमाने अफीम की खेती चोरी छिपे कर रहे हैं। ऐसा ही मामला खनियाधाना में सामने आया है जहां डेढ बीघा खेत में लहलहा रही अफीम की खेती को पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ कार्यवाही में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मल्हावनी गांव में एक रसूखदार वृजभान सिंह चौहान पुत्र रतन सिंह चौहान ने अपने खेत में अफीम उगा रखी थी जिसके बाद पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई कर वहां से अफीम की खेती को जप्त किया है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी को पुलिस ने पहले भी पकडा था। उक्त आरोपी राजनैतिक रसूक बाले है। जिसके चलते पुलिस बारीकी से पूरी कार्यवाही के बाद मामले को क्लीयर करने की बात कह रही है।

नरवर इलाके में भी पकडी थी अफीम की खेती
कुछ दिन पहले नरवर और करैरा पुलिस ने खेत में लहलहा रही अफीम की खेती को जप्त किया था। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
गांजा भी उगाया जाता था बडे पैमाने पर पिछोर इलाका पहले से ही गांजे की खेती के लिए बदनाम है और यहां बडे पैमाने पर गांजा उगाया जाता था। लेकिेन अब यहां के किसान अफीम की खेती करने लगे हैं।
G-W2F7VGPV5M