खनियांधाना। खबर जिले के बामौरकला थाना ग्राम गता झुलकुई से आ रही है। जहां बीते 29 जनवरी को हुए हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी ने महज गाली गलौच करने से गुस्सा होकर युवक की हत्या कर दी।
जानकारी के अनसार उदयभान आदिवासी ग्राम झुलकुई अपने ही गांव के बद्री यादव की खेती बटाई से करता था। बीते दिनों खेत में फसल को लेकर मृतक उदयभान ने बंद्री यादव को गाली दे दी।
यह गाली बंद्री को नागवार गुजरी और उसने इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी की सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।
इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी बंद्री को नामदर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालाय में पेश किया। जहां से माननीय न्यायालय ने उक्त आरोपी को जेल भेज दिया।