घर में एक साथ तैहरी खुशी,जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला ने दिया 3 बच्चो को जन्म - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिला चिकित्सालय शिवपुरी से आ रही है। जहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इन तीन बच्चों के साथ अब उक्त महिला के यहां पांच बच्चे हो गए है।

जानकारी के अनुसार शीला बाई पत्नि नेपाल भील उम्र 30 साल निवासी बेरखेडी जामनेर जिला गुना को कल प्रसब पीडा हुई उसके बाद उक्त महिला को उपचार के लिए गुना चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसके गर्भ में तीन बच्चों के सामने आने पर उसे मेडीकल काॅलेज शिवपुरी रैफर किया गया।

जहां उक्त महिला कल से भर्ती थी। उसके बाद आज उक्त महिला ने सुबह एक साथ तीन बच्चों को नोर्मल जन्म दिया। तीनों बच्चे लडके है। इससे पहले उक्त महिला की दो बच्चीयां है। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। और तीनों का बजन भी क्रमशः 2 किलो,ढाई किलों और तीन किलों है। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। इस मामले की सूचना जैसे ही जिला चिकित्सालय में फैली बच्चों को देखने भीड लग गई।
G-W2F7VGPV5M