रोटरी क्लब शिवपुरी ने ग्वालियर बाइपास चैराहे पर सहायता केन्द्र पुलिस को समर्पित किया - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के ग्वालियर बायपास चैराहे पर एक पुलिस सहायता केंद्र पुलिस विभाग को समर्पित किया। जिसका लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन की लोकप्रिय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्ध्वारा किया गया। 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमिताभ त्रिवेदी व सचिव विकास अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले कुछ सालों में शहर काफी तेजी से बड़ा व फैला हैं। जिसको देखते हुए शहर की सुरक्षा के लिये थाना व कोतवाली के अलावा भी पूरे समय पुलिस स्टाफ शहर में प्रवेश करने वाले प्रथम चैराहे पर निरंतर निगरानी कर सके। 

सामान्य जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक पुलिस चैकी की ग्वालियर बायपास पर बहुत आवश्यकता थी। इस कारण ही रोटरी क्लब ने एक पुलिस सहायता केन्द्र पुलिस विभाग को समर्पित किया हैं। 

इस मौके पर शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल,रोटरी क्लब के असि. गवर्नर सर्वेश अरोरा,डॉ.सुशील वर्मा,जितेंद्र जैन गोटू,नंद किशोर राठी,मनोज मित्तल,दिलीप वैश्य,जिनेश जैन,दुष्यंत गोयल,गोलू सकलेचा,लव अग्रवाल व बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एस डी.ओ.पी.सुधीर सिंह, यातायात प्रभारी रणवीर यादव,नगर निरीक्षक बादाम सिंह,पत्रकार बन्धु व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M