सेवा कार्य कर मनाई गई अम्मा महाराज की पुण्यतिथि, चौराहे पर बांटी सब्जी पूड़ी - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कै. राजमाता विजया राजे सिंधिया (अम्मा महाराज) की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। उक्त सेवा कार्यों की जानकारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिन एवं पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार ने देते हुए बताया कि प्रात: 8 बजे जल मंदिर नगर केंद्र द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया। (वार्ड क्र.2,3,4), न्यू ब्लाक महल सराय सुबह 8:30 बजे खिचड़ी वितरण किया। 

एम.एम हॉस्पिटल सुबह 8:45 फल एवं विस्किटों का वितरण किए, वहीं माधव चौक हनुमान मंदिर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गौतम द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ का आयोजन किया गया। श्रीराम कॉलोनी हरिजन बस्ती रीतेश जैन द्वारा सुबह 9: 30 बजे नगर मंडल शिवपुरी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। इसके साथ वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन कराया साथ ही उनहें शॉल श्रीफल भी भेंट किए गए। शहर विभिन्न वार्डों में फल वितरण के साथ बड़ौदी आदिवासी बस्ती एवं शहर के समस्त वार्डो में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

मानस भवन में वृद्धजनों का किया सम्मान 

अम्मा महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के मानस भवन पूर्व मंडल अध्यक्ष भानू दुबे द्वारा मीसाबंदियों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों व वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर बुजुर्गों को शॉल श्रीफल के साथ उनको टीका लगाकर सम्मान करते हुए अम्मा महाराज का छाया चित्र भेंट किए।
G-W2F7VGPV5M