तांबे के तार का धागा बनाकर पतंग उडा रहा था मासूम, 33 केव्ही की चपेट में आया, झुलसा - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौराहा स्थित मकान के पास 14 साल का किशोर रविवार को पहाड़ी पर तांबे के तार से पतंग उड़ा रहा था। पतंग ऊंचाई पर उड़ती हुई पहुंची और 33 केवी हाईटेंशन लाइन से जैसे ही टकराई, तांबे के तार के जरिए किशोर को करंट लग गया। इस हादसे में बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कृष्णकांत केवट पुत्र महेंद्र केवट उम्र 14 साल निवासी श्रीकृष्णा चौराहा के पास दिनारा रविवार को अपने मकान के पास मौजूद पहाड़ी पर पतंग उड़ा रहा था। वह धागे की बजाय पतंग उड़ाने के लिए तांबे के तार का इस्तेमाल कर रहा था। पतंग के साथ जैसे ही तांबे का तार का 33 केवी लाइन से टकराया तो उसे करंट लग गया। इससे वह झुलस गया। इस हादसे के बाद परिजन उसे इलाज के लिए झांसी ले गए हैं।
G-W2F7VGPV5M