फिर एक्शन मूड में रणवीर, रोड पर रखे जनरेटर सहित अतिक्रमण कारियों पर ठोके चालान - Shivpuri News

शिवपुरी। कुछ दिनों पूर्व शिवपुरी से ट्रासफर होकर निवाडी गए सूवेदार रणवीर यादव की फिर से शिवपुरी बापिसी के बाद उन्हें पुन: यातायात प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। पुन: दायित्व मिलने के बाद एक बार फिर रणवीर सिंह यादव एक्शन मूड में आ गए है। जिसके चलतेयातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा नगरपालिका के सहयोग से शहर की मुख्य सड़कों पर दुकानदारों एवं रह वासियों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण जैसे सड़क पर सामान रखना,रेत गिट्टी रखना एवं जनरेटर इन सब के कारण जाम की स्थिति बनती है जिसके चलते आज कई दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही अब निरंतर जारी रहेगी। 

आज यातायात प्रभारी ने पहली कार्यवाही सुलभ पर की। जहां रोड पर अवैध रूप से उन्होंने गिट्टी डाल रखी थी। इसी के साथ इलाहाबाद बैंक का जनरेटर रोड पर रखा हुआ था। जो बाताबरण को प्रदूषित कर रहा था। इसके साथ ही देहली आटो पार्टस ने रोड पर बाहन और सामान रखा हुआ था। इसके साथ ही निधि आयरन स्टोर ने रोड पर सामान रखा हुआ था। उसके बाद जगदीश राठौर,जैन गजक, सिंघल मशाले, गर्ग मशाले, शनी राठौर, ओमप्रकाश, स्नैह जैन पर चालान ठौंके। इन पर कार्यवाही के बाद रोड पर अतिक्रमण जमाए बैठे दुकानदारों ने तत्काल अपना सामान अंदर किया।