सुखदेव सिटी हॉस्पिटल पर पहुंची यशोधरा राजे,मंत्री ने कहा आधुनिक हॉस्पिटल हैं - Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के मध्य सिद्धविहार कॉलोनी में खोले गए गौतम परिवार के नवीन मल्टीस्पेशिलिटी की सुविधाओं से सुसज्जित सुखदेव हॉस्पिटल के सामने हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ.सुखदेव गौतम द्वारा परिजनों के साथ मिलकर मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का हॉस्पिटल के सम्मुख माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर सुखदेव हॉस्पिटल के डॉ.दीपक गौतम द्वारा मल्टीस्पेशिलिटी सुखदेव हॉस्पिटल के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया और इस आधुनिक हॉस्पिटल की शुरूआत पर सुखदेव गौतम परिवार व अस्पताल प्रबंधन को अपनी ओर से बधाईयां व शुभकामनाऐं दी साथ ही आश्वस्त किया कि चिकित्सा के क्षेत्र में सुखदेव हॉस्पिटल अपनी मल्टीस्पेशिलिटी सुविधाओं के लिए विख्यात होगा।

और विश्वास है और हरेक व्यक्ति को उचित समय पर उचित सेवाऐं देकर मानव जीवन को स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किया जाए यह ध्यान रखा जाए। जिस पर डॉ.दीपक गौतम के द्वारा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को उनके निर्देशों का पालन करने केा लेकर आश्वस्त भी किया गया। इस दौरान सुखदेव हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.दिनेश राजपूत व अन्य सहित चिकित्सकी स्टाफ व कर्मचारीगण मौजूद रहे।