करैरा। झाँसी शिवपुरी रोड टीला रोड स्थित कांग्रेस नेता सहित पांच लोंगो के दुकान मकान को करैरा प्रशासन ने जेसीबी चलाकर करोडो की बेशकीमती जमीन को हाई कोर्ट के निर्देश पर मुक्त कराया गया। इस अतिक्रमण मुहिम में करैरा प्रशासन सहित चार थानों की पुलिस बल को बुलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई शुक्रवार की सुबह प्रातः 12 से शुरू की गई।
उक्त आशय की जानकारी में करैरा एसडीएम राजन नाडिया ने बताया है कि करैरा के विनय मिश्रा,राजेन्द्र जैन प्रधान द्वारा जनहित याचिका लगाये जाने के बाद शासकीय रास्ता और भूमि पर बने पक्के निर्माण हाई कोर्ट के निर्देश पर शासकीय सर्वे नम्बर 2038 और 1993 से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई को अंजाम दिया गया।
एक सप्ताह पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने नाप तौल कर पांच लोंगों को सरकारी जगह खाली करने का विधिवत नोटिश दिया गया था ।जब इन लोंगो ने 48 घण्टे बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नही हटाया तो आज हमने अतिक्रमण हटाये की कार्यवाई की है । एवं इन सभी से 50 50 हजार रुपये की बसूली भी की जाएगी।
चारो थानों का रहेगा पुलिस बल मौजूद
करैरा नगर में पुलिस थाने के सामने स्थित सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने करैरा अनुविभाग के चार थानों का बल बुलाया गया था ।इस अतिक्रमण हटाते समय करीब 200 कर्मचारियों का अमला मौजूद रहा । इस अवसर पर एसडीएम राजन नाडिया, तहसीलदार जीएस बैरवा, एसडीओपी जीडी शर्मा , थाना प्रभारी अमित भदौरिया , अमोला थाना प्रभारी रविंद सिकरवार , दिनारा प्रभारी रिपुदमन , सीहोर थाना पुलिस की टीम राजस्व विभाग के आरआई विनोद सोनी , राकेश गुप्ता बलराम धाकड़ , पवन साहू , सहित पटवारी , नगर परिषद की पूरी टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा ।
क्या इन जमीनों पर बने है मकान और दुकान पर गिरेगी प्रशासन की गाज ?
करैरा नगर में अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बना हुआ है । चाहे वह मार्किटिंग की जमीन हो या फिर कॉलेज की या फिर पशु अस्पताल कच्ची गली , पुराना बस स्टैंड की हर जगह अतिक्रमण बना हुआ हैं।
जिस तरीके से शुक्रवार को थाने के सामने टीला रोड़ से अतिक्रमण हटाया गया। इसी तरह की कार्यवाई अन्य जगहों पर भी होना चाहिए जिससे करैरा अतिक्रमण मुक्त हो। आज भी करैरा में सरकारी जमीन पर पक्के मकान और दुकानें बने हुए हैं।

