बुर्जुग दंपत्ति के घर की कुंडी लगाकर 1 लाख का माल समेट ले गए चोर - Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र सुरवाया से आ रही है। जहां बीते रोज चोरों ने एक बुर्जुग दपत्ति के घर को निशाना बनाते हुए कमरे में कुंदी लगाकर चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की सूचना सुबह बुजुर्ग दपत्ति को उस समय लगी जब घर का गेट नहीं खुल रहा था। जिसपर से दंपत्ति चिल्लाए तब पडौसियों ने कुंदी खोली। 

जानकारी के अनुसार सुरवाया थाना अंतर्गत सुरवाया में रात्रि 1:00 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर करीब 100000 की चोरी कर ली जिसमें दो अंगूठी सोने की ढाई सौ ग्राम चांदी 15 सो रुपए नगद साड़ी सहित 100000 का माल समेट कर ले गए। 

बताया जा रहा है कि रमेश चंद्र राठौर पुत्र बलराम राठौड़ निवासी सुरवाया अपने घर के कमरे में सो रहे थे करीब 1:00 बजे रात अज्ञात चोरों ने कमरे की कुंडी लगाकर पास वाले कमरे मैं चोरी कर ले गए सुबह उठकर जब उन्होंने केवल खटखटाया तो देखा कि बाहर से कुंडी लगी हुई है जब आज पड़ोस के लोग आए कुंडी खोली जब देखा कि उनके घर में चोरी हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।