खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर से आ रही है। जहां आज एक नाबालिग किशोरी ने अपने ही घर में इल्ली मारने की दबाई पी ली। जिससे किशोरी की हालात बिगडने लगी। परिजन हालात विगडती देख झांड फूंक करने में जुट गए। तभी किसी साथी ने कहा कि उसके मुंह से बदबू आ रही है। जिसके चलते परिजन तत्काल उसे लेकर जिला चिकित्सालय आए। जहां किशोरी की हालात नाजुक है।
जानकारी के अनुसार मिथलेश आदिवासी उम्र 17 साल निवासी अमरपुर खनियांधाना अपने चाचा चाची के साथ रहती थी। भाई खेत पर गया हुआ था। जब भाई खेत से लौटकर आया तो देखा कि उसकी बहिन मिथलेश बेहोशी की हालात में पडी हुई है। जिसपर से परिजन तत्काल झांड फूंक में जुट गए।
परंतु किशोरी की हालात लगातार बिगड़ती जा रही थी। तभी साथियों ने बताया कि उसके मुंह से बदबू आ रही है। जिसके चलते परिजनों ने घर में देखा तो इल्ली की दबाई मिली। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां किशोरी की हालात नाजुक बताई जा रही है।