शराब के नशे में धुत होकर चला रहा था आपे, पलटने से एक की मौत दो घायल - Pichhore News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले चिकित्सालय से आ रही है जहां शराब पीकर कर आपे चला रहे चालक के कारण आपे अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमे सवार चलाक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वही दो घायलो का उपचार अभी जारी है। पुलिस ने घटना को विवेचना में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विनोद पुत्र रामसेवक लोधी उम्र 35 निवासी ग्राम नयाखेड़ा पिछोर थाना भौती अपने आपे को चलाते हुए अपने गांव जा रहा था। तभी उसके पहचान के दो युवक मिले। दोनो युवक शराब के नशे मे धुत थे। जिनमे से एक युवक जिद करने लगा कि वह गाडी चलाएगा। जिसके चलते चालक ने उसे आपे चलाने के लिए दे दी। जहां युवक ने नशे में धुत होकर आपे चलाई जिससे नयागांव थाना भौती के पास आपे आनियंत्रित होकर पलट गया।

गाडी में सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था। इस दौरान विनोद को गंभीर चोट आने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई तो वही दोनो घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस ने मृत विनोद का पीएम करा मामला दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M