4 साल पूर्व की थी लवमैरिज: ग्रहविवाद के कारण फांसी पर लटक गया पति - PICHHORE NEWS

NEWS ROOM
पिछोर।
खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के अंर्तगत आने वाले खनियाधानां नगर से आ रही हैं जहां एक युवक ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा हैं कि युवक ने साल पूर्व अदर कास्ट लवमैरिज की थी,लेकिन इस मैरिज की उम्र केवल 4 साल ही निकली। ग्रहक्लेश के कारण युवक को अपनी जान गवांनी पडी।

जानकारी के अनुसार बीते रोज खनियाधानां नगर के वार्ड क्रमांक 5 में अपनी पत्नि के साथ निवासरत लाखन यादव निवासी ग्राम बदराई उम्र 27 साल रहता था। लाखन ने लवमैरिज की थी वह भी अदर कास्ट में इस कारण उसके घर वालो ने इस शादी का विरोध किया इस कारण वह अपनी पत्नि के साथ उसके ही मकान में रह रहा था।

लाखन और उसकी पत्नि मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। बताया जा रहा हैं कि कल शाम को 4 बजे लाखनसिंह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला,उसे सबसे पहले उसकी पत्नि ने देखा। घटना के समय पत्नि घर पर नही थी। लाखन का एक 4 साल का बेटा हैं।

जानकारी मिल रही हैं कि लाखन की पत्नि के मायके में सिर्फ उसकी मां है जो अन्य किसी स्थान पर किराए से रहती है। लाखन का आत्महत्या करने का कारण ग्रहक्लेश बताया जा रहा हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पंचनामा बनाते हुए पीएम के लिए भेजा और इस मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।  
G-W2F7VGPV5M