पहले पुलिस ने अदम चेक काट कर भगा दिया, उसके बाद आरोपीयों ने महिलाओं पर तलवार से हमला वाले दिया - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के खोरघार गांव से आ रही है। जहां पुलिस की लापरवाही से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया है। इस हमले में तीन महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार तुलसी पाल का गांव के ही देवी लाल पाल के परिवार से पुराना विवाद चल रहा था जिस पर से आज देवी लाल पाल की पक्ष की ओर से शिशुपाल, केशव, कल्ला, राजू और देवीलाल ने तुलसी पाल के पक्ष पर आकर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया जिसमें तुलसी पाल की पत्नी विद्या पाल बेटी कमलेश और शिवकली गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

पीडित पक्ष का आरोप है कि शिशुपाल और राजू पाल ने रात में विवाद करते हुए तुलसी पाल के परिजनों की मारपीट की थी। जिस पर पुलिस ने अदम चैक काट लिया था। आज आरोपियों ने सुबह 10 बजे फिर हमला बोल दिया जिसमें चार लोग घायल हो गया। पुलिस अगर पहले सुनवाई कर लेती तो शायद यह मामला नहीं होता।
G-W2F7VGPV5M