सत्यम नायक बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव, सिद्धार्थ सिंह चौहान बने जिलाध्यक्ष - SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आज मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक कुणाल चौधरी के निर्देश पर आगामी संगठनात्मक चुनाव होने तक सत्यम नाकय शिवपुरी को सचिव मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस और सिद्धार्थ सिंह चौहान को कार्यवाहक अध्यक्ष जिला युवा कॉग्रेस ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है।

सत्यम नायक शिवपुरी के कुशल बक्ता होने के साथ साथ शिवपुरी शहर के युवाओं के दिलों में लोकप्रिय है। सत्यम नायक पूरे देश में सबसे कम उम्र के प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव बने है। उनकी उम्र अभी महज 24 साल ही है।

दोनों पदों पर नियुक्ति के बाद उन्हें तत्काल अपना कार्य प्रारंभ करने और समय समय पर अपने कार्य की गतिविधियों से प्रदेश कार्यालय को अबगत कराने के लिए निर्देशित किया है।
G-W2F7VGPV5M