शिवपुरी। इस बक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। आज शिवपुरी कलेक्टर और शिवपुरी एसपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कल सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने बाद दोनों ने अपनी जांच कराई। जिसमे रेपिड किट में दोनों पॉजिटिव पाए गए है।
अभी हाल ही में जिले में पोहरी और करैरा में उपचुनाव होना है जिसके चलते विधानसभा के लिए शुक्रवार को सीएम के साथ नेताओं के कार्यक्रम की व्यवस्था देखने वाले कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल शामिल हुए थे। उसके बाद आज उन्होंने अपनी जांच कराई जिसमे वह दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
कल मंच पर कई बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कलेक्टर को अपने पास बुलाकर बातें की थीं। जिसके चलते अब पोहरी की सभा के बाद कोरोना का बड़ा बिस्फोट होना तय है।इसके साथ ही शिवपुरी कलेक्टर की पत्नी व उनके बेटे का भी सैंपल पॉजीटिव पाए गए है।
अब इनके पॉजिटिव आने के बाद चुनावी सभा में आई हजारों की भीड़ में कोरोना का बिस्फोट होना तय है। अब कलेक्टर अपने परिवार सहित और एसपी खुद अपने बंगले में होम आइसोलेट हो गए हैं।