पिछली साल के मेधावी छात्रों को नहीं मिला प्रोत्साहन योजना का लाभ, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। अभी हाल ही में घोषित हुए रिजल्ट के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने भांजे भांजियों को प्रोत्साहन राशि जारी करने के आदेश दिए है। परंतु पिछली साल जो रिजल्ट घोषित हुआ था। उसमें कमलनाथ सरकार ने उक्त छात्रों को राशि नहीं दी। जिसे लेकर वर्ष 2018-19 के मेधावी छात्रों ने प्रोत्साहन योजना का लाभ दिलाने ज्ञापन सौंपा।

आज कलेक्टर को दिए आवेदन में लगभग आधा सैंकडा छात्रों ने मांग की कि मामा जी आपके द्वारा प्रतिवर्ष प्राप्त कक्षा 12 वी के प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटौप प्रदान किया जाता है । जिससे सभी छात्र कोरोनाकाल में भी अपनी पढाई जारी रख सकें व डिजीटल इंडिया को बढावा दे सकें ।

इस योजना में प्रति वर्ष छात्रों को लैपटौप या 25000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है । परन्तु मामाजी हमें खेद है कि वर्ष 2018-19 के छात्रों को आज तक कोई लाभ नहीं मिला है । जिसपर से कलेक्टर ने इस आवेदन को शिवराज सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।