PWD के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं लेकर सौंपा ज्ञापन / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस संघ के बैनर तले बीते दिनों एक ज्ञापन कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी विभाग शिवपुरी को सौंपा गया। म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि स्थाई चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि वर्ष 2019 की आज दिनांक तक लंबित है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी के कुछ कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की द्वितीय किस्त का भुगतान भी नहीं हुआ हैं, तथा कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया कि हमें स्थाई कर्मी तो बना दिया गया है, लेकिन स्थाई कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाएं आज तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

ज्ञापन देने वालों में संघ के वरिष्ठ संगठक चंद्रशेखर शर्मा एवं संघ के संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा जॉली जिला अध्यक्ष हरीश हर्षित कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश वर्मा सचिव गोपाल प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर मुद्गल, महेश कुमार शाक्य महामंत्री एवं पीडब्ल्यूडी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के विभागीय अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, फरीद खांन, हरलाल जाटव, रहीस खांन, मुन्नालाल रजक, दीपक खरे, मोहन कारपेंटर, हरी रजक, हेतराम खानसामा, राजेश वशिष्ठ, अच्चन वेग, मुकेश रजक, महेश शर्मा, अशोक बाथम, सुरेश रजक आदि उपस्थित थे।