शिवपुरी। गत वर्ष 2 जुलाई को किए गए एक वृक्ष अपनों के नाम वृक्षारोपण मुहिम के सफल वृक्षारोपण के बाद अब 9 अगस्त को शिवपुरी के राष्ट्रीय स्तर के हैंडबॉल प्लेयर पत्रकार स्वर्गीय शिवम् शर्मा स्मृति में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है।
यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 9 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे शहर के फिजिकल रोड किनारे और विवेकानंदपुरम पार्क में किया जाएगा। इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ के के पटेरिया और स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद प्रसाद भार्गव बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
इस वृक्षारोपण में सहभागिता के लिए शिवपुरी की महिला हॉकी खिलाड़ियों की टीम और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम के अलावा सर्व ब्राह्मण समाज संगठन शिवम् मित्र मंडल अन्य नागरिक संगठन और सेवाभावी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं सभी गणमान्य नागरिक स्वैच्छिक सहभागिता कर पौधरोपण करेंगे। वृक्षारोपण के लिए पौध और ट्री गार्ड इत्यादि मौके पर ही उपलब्ध रहेंगे।

