गांव में नहीं है 1 साल से बिजली, सांप ने काट लिया, मौत / KOLARAS NEWS

NEWS ROOM
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के अटारई से आ रही है। जहां बीते रोज गांव में लाईट नहीं होने के चलते एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजन तत्काल युवक को उपचार के जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हरदेश पुत्र वालाराम आदिवासी, 30 निवासी ग्राम अटारई पंचायत सिघारई, थाना इंदार, बदरवास के गांव अटारई में बीते 1 साल से लाईट नहीं है। जिसके चलते उसे सांप दिखाई नहीं दिया और जहरीला सांप पैर के नीचे आ गया। सांप के नीेचे आते ही सांप ने युवक को कांट लिया।

जिससे युवक की हालात विगडने लगी। तत्काल परिजन युवक को लेकर कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां उक्त युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।