सूबेदार रणवीर सिंह का निवाडी ट्रांसफर, TI बादाम सिंह यादव की वापसी / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज शहर के लिए चौकाने बाली खबर है। आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के पास भोपाल मुख्यालय से दो अलग अलग आदेश आए है। इन आदेशों में सूबेदार रणवीर सिंह यादव का ट्रासंफर शिवपुरी से निवाडी जिले में प्रभारी रक्षित निरीक्षक के पद पर कर दिया है। इसी दौरान एक और आदेश आज आया है जिसमें टीआई बादाम सिंह यादव के ट्रांसफर को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार आज जो आदेश आया है उसमें यातायात प्रभारी सूबेदार रणवीर सिंह यादव को शिवपुरी जिले से निवाडी भेजा गया है। बताया गया है कि प्रदेश में इन दिनों आरई की पोस्ट खाली है। जिसके चलते उन्हें प्रमोट कर सबसे सीनियर होने के चलते प्रभारी आरआई बनाया गया है।

इसके साथ ही भाजपा नेता की चालनी कार्यवाही के बाद हुए ट्रासंफर के बाद टीआई कोतवाली बादाम सिंह यादव का भोपाल मुख्यालय ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद यहां भाजपा की किरकिरी होने लगी थी। जिसके चलते अब इन्हें आनन फानन में यह ट्रासंफर कैन्सिल किया गया है। 
G-W2F7VGPV5M