शिवपुरी में पहली कोरोना पॉजीटिव महिला की डिलेवरी, जच्चा पॉजीटिव, बच्चा निगेटिव / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। आज शिवपुरी में पहली कोरोना पॉजीटिव महिला की डिलेवरी हुई है। इस डिलेवरी के बाद चिकित्सकों को पता चला कि यह महिला कोरोना पॉजीटिव है। हांलाकि इस महिला की कोरोना रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से पॉजीटिव आई है। इस महिला की रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों ने मासूम का भी सेम्पल लिया है। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जानकारी के अनुसार कल शाम कमलागंज निवासी एक मुस्लिम महिला को प्रसब पीढा हुई। इस पीडा के बाद परिजन उसे जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया था। जहां महिला का सेम्पल लिया और उसे जिला चिकित्सालय के प्रसूती वार्ड में भर्ती कराया गया था।

इनका सेम्पल ट्रूनेट मशीन पर पॉजीटिव आते ही जिला चिकित्सालय में हंगामा मच गया। तत्काल महिला को प्रसूती बार्ड के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। अब इस दौरान महिला की डिलेवरी भी हो गई। जहां महिला के नवजात का भी सेम्पल लिया गया। यह सेम्पल निगेटिव आया है। बताया गया है कि मासूम को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है।

यहां सबसे अहम सबाल यह है अगर यह महिला जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों सहित अन्य प्रसूताओं के संपर्क में आई होगी तो फिर कोरोना का कहर वरफ सकता है।

इनका कहना है

हां एक महिला की कोरोना रिपोर्ट ट्रूनेट पर पॉजीटिव आई है। उसके बाद उनके मासूम बच्चे का भी सेम्पल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट ट्रू नेट पर निगेटिव आई है। महिला को जिला चिकित्सालय के प्रसूति बार्ड में बने आईसोलेशन में भर्ती किया गया है।
डॉ पीके खरे,सिविल सर्जन शिवपुरी।
G-W2F7VGPV5M