खबर का असर: बदरवास में रेत माफियाओं पर शिकंजा, दो डंपर सहित बडी मात्रा में जेसीबी जप्त / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। आज भोपाल समाचार की खबर का बडा असर हुआ है। आज बदरवास पुलिस ने रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए दो डंपर,दो ट्रेक्टर सहित एक जेसीबी को जप्त किया है। इस मामले को लगातार भोपाल समाचार प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। उसके बाद यह कार्यवाही की गई है।

जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि अधीक्षक राजेश चंदेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर के निर्देशन में और एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास मनीष कुमार शर्मा द्वारा अवैध उत्खनन कर्ताओं के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है ।

इसी अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी बदरवास मनीष कुमार शर्मा द्वारा सिंध नदी से रेत लेकर निकलने वाले सभी घाट घुरवार रिजोदी लिलवारा सडबूढ को जेसीबी से खुदवा दिया है और सारे मार्ग बंद कर दिए इस दौरान जिला खनिज अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा भी अपने दल के साथ उपस्थित रहे।

इसके पूर्व भी निरंतर अभियान चलाते हुए थाना प्रभारी बदरवास द्वारा दिनांक 12 जून 2020 को सिंध नदी के घाटों पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान दो ट्रैक्टर चालकों शिवराम पुत्र भरोसा केवट एवं हल्के पुत्र रघुवीर यादव निवासी गण ग्राम सड अवैध रूप से रेत भरकर ले जाते हुए मिले जो पुलिस दल को देखकर रेत फेक कर भागने की कोशिश करने लगे।

जिन्हें पुलिस दल ने घेर कर पकड़ लिया और दोनों ट्रैक्टरों को जप्त किया गया अवैध उत्खनन कर्ताओ को सूचना देने वाले धर्मेंद्र केवट एवं हेमंत जाटव को भी पुलिस ने 151 जाब्ता फौजदारी में गिरफ्तार किया है। दिनांक 13 जून 2020 को थाना बदरवास पुलिस ने ग्राम छोटी घुरवार पर छापामार कार्रवाई कर एक ट्रैक्टर चालक सनीपाल पुत्र विक्रम सिंह यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम चंदेरा थाना सिरसी जिला गुना को पकड़कर अवैध रूप से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई।

दिनांक 15 जून 2020 को थाना बदरवास पुलिस टीम ने रात करीब 2:00 बजे मुखबिर की सूचना पर से ग्राम साडर से रेंजाडांग के बीच आम रोड पर लीलैंड डंपर क्रमांक MP33 H 1474 को रोककर चेक किया तो उसमें बजरी भरी मिली जिस पर से डंपर को मौके जप्त कर आरोपी यशपाल पुत्र बेताल सिंह यादव निवासी ग्राम रिजोदी को गिरफ्तार कर धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय कोलारस के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत मैं भेजा गया है।

यह प्रकरण शिवपुरी जिले में इस वर्ष पंजीबद्ध होने वाला रेत चोरी का पहला प्रकरण है। थाना प्रभारी बदरवास मनीष कुमार शर्मा ने आम लोगों से यह अपील भी की है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित सूचना तत्काल आने पर दें जिससे अवैध खनन कर्ताओं के विरुद्ध शीघ्रता से कार्रवाई की जा सके। थाना बदरवास पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन कर्ताओं में भय व्याप्त हो गया है।