में कांग्रेस का सिपाही हूं, मेरे स्क्रीनशॉट का दुरूपयोग किया जा रहा हैं: शिवांश जैमिनी / Shivpuri News

शिवपुरी। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं मेरी आस्था कांग्रेस में है। वर्तमान समय में मेरे एक स्क्रीन शॉट का मेरे विरोधी दुरूपयोग कर रहे हैं। मैने हां सिंधिया जी के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दिया था लेकिन मेरे प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार नही किया था।

शिवपुरी समाचार से शिवपुरी जिले के कांग्रेस सेवा दल यूथ जिलाध्यक्ष शिवांश जैमिनी ने कहा कि जब सिंधिया जी ने कांग्रेस को त्याग कर भाजपा का दामन थाम लिया था उसी समय मेंने अपने पद से इस्तीफा दिया था ना की पार्टी से। लेकिन मेरे प्रदेश अध्यक्ष श्री धमेन्द्र भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सेवा दल और सतेन्द्र यादव सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने मेरा इस्तीफा स्वीकार नही किया था।

उन्होने मुझे मिलने भोपाल बुलाया और काफी इस विषय पर चर्चा की। सिंधिया जी के समर्थन में मैने जब अपने पद से इस्तीफा दिया था और सोशल पर पोस्ट किया। अब यही स्क्रीन शॉट मेरे विरोधी सोशल पर डाल रहे हैं। मेरी विचार धारा काग्रेस की हैं भाजपा से मेल नही खाती हैं। मैं कांग्रेस की विचारधारा का सिपाही हूं।

अब पोहरी में उपचुनाव होने वाले हैं। मुझे पोहरी विधानसभा का कांग्रेस सेवादल का ब्लॉक प्रभारी बनाया हैं। हम पूरी ताकत से पोहरी में काम करेंगें। और चुनाव जीतेंगें।