शिवपुरी। जिले के करैरा और खनियांधाना में एक बालिका सहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामालों में कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलोंं में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना करैरा की न्यू कॉलोनी में घटित हुई।
यहां रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका रश्मी पुत्र पप्पू आदिवासी निवासी डुमघना ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत बालिका न्यू कॉलोनी में लाखन सिंह कुशवाह के मकान में किराए से रहकर पढ़ाई कर रही थी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बालिका के शव को फंासी के फंदे से उतरकर पीएम के लिए भिजवाया और पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दूसरी घटना खनियांधाना के तिगलिया मोहल्ला में घटित हुई। यहां 24 वर्षीय युवक महेंद्र पुत्र जमना कोली ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उक्त युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पतारसी शुरू कर दी है।

