पूर्व पार्षद छत्रपाल गुर्जर ने नपा के पार्क प्रभारी को पीटा / Shivpuri news

शिवपुरी ब्यूरो। नगर पालिका शिवपुरी के पूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता छत्रपाल गुर्जर ने पाक प्रभारी करण कुशवाहा की मारपीट के साथ गाली गलौज कर दी फरियादी करण के अनुसार बुधवार को 8:00 बजे जब नगर पालिका पार्क में लगे कर्मचारियों को अन्य किसी कार्य से लेने के लिए पार्क पहुंचे तो वहां मौजूद कांग्रेसी नेता पूर्व पार्षद छत्रपाल गुर्जर ने उसे कर्मचारियों को ना ले जाने के लिए कहा तो उन्होंने पहले तो मना किया कोई कही नही जायेगा तो करन ने अति आवश्यक काम के होना बताया जिस पर कांग्रेसी नेता आग बबूला हो गए और वो गाली गलौच करने लगे जिस पर  करण ने गाली देने से मना किया तो उसके साथ पूर्ब पार्षद ने लात घुसो से मारपीट  करदी व परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए  यहां तक कि कांग्रेसी नेता ने सीएमओ और अन्य अधिकारियों को भी भला बुरा ओर चोर जैसे शब्दों से नवाजा  और करण को चेतावनी दी कि तुझे जहां भी शिकायत करना है करें मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता हालांकि नगर पालिका पार्क में लोगों के साथ ऐसा बर्ताव पहली बार नहीं किया गया  है इससे पूर्व भी वहाँ आनेवाले लोगों के साथ इसी तरह का बर्ताव इस पार्क में दवंगो द्वारा लगातार किया जाता है क्योंकि यह पार्क इन दबंगों के हवाले कई वर्षों से है इसका मुख्य कारण इस पार्क पर इनके परिवार का पार्षद पद होना है।