शिवपुरी। बीते 8 जून को कोतवाली पुलिस ने एक महिला ओर उसके 6 साथियों पर एक युवक के नग्न फोटों खींचकर युवक को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने 6 आरोपीयों पर मामला तो दर्ज कर किया था। इस मामले में शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने खबर प्रकाशित की थी कि इस काण्ड के तार पुलिस से भी जुडे है ओर इसमें देहात थाने के 2 आरक्षक शामिल थे।
इस खबर के प्रकाशन के बाद पुलिस अधीक्षक ने देहात थाने मे पदस्थ आरक्षक मनोज कौशल ओर प्रंशात नरवरिया को लाईन अटैच करने की खबर कर दिया हैं।
जैसा कि विदित है कि शिशुपाल पुत्र रामजीलाल कुशवाह निवासी ग्राम टोंगरा थाना सिरसौद 4 जून को दोपहर के समय अपना ट्रेक्टर लेकर गांव जा रहा था तभी रास्तेे में उसे एक महिला मिली जिसने उससे लिफ्ट मांगी। शिशुपाल ने महिला को अपने ट्रेक्टर पर बैठा लिया। जैसे ही वह फतेहपुर पुराहे पर रोड पर थोड़ा चला तो महिला ने उसे उतारने को बोला। जिस पर शिशुपाल ने ट्रेक्टर रोक दिया।
इतने मेें वहां एक सफेद रंग की कार आई और उसके ट्रेक्टर के पास रूक गई, उसमें से तीन लोग नीचे उतरे और कार में जबरदस्ती बैठाकर गैस गोदाम के सामने वाले रास्ते में बने एक कमरे में ले गए। जहां ले जाकर आरोपीयों ने महिला के कपडे उतरवाकर युवक के कपडे उतरवा लिए। उसके बाद आरोपीयों ने महिला के साथ अंतरंग फोटो खींच लिए। उसके बाद प्रारंभ हुआ ब्लैकमेंलिंग का खेल।
जब फोटो खींचने से मना किया तो आरोपितों ने बलात्कार में फंसाने की धमकी दी और कहा कि डेढ़ लाख रुपए लेकर आओ तभी हम तुम्हारे फोटो वापस करेंगे। घटना से युवक डर गया और उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आरोपित उसे बार-बार ब्लैकमैल कर रहे थे जिससे वह परेशान हो गया और थाने में आकर अपनी आपबीती सुनाई।
मामले में पुलिस ने शिशुपाल की शिकायत पर रचना जाटव पत्नी दयाराम जाटव, दयाराम पुत्र शिवचरण जाटव, हरिओम पुत्र शिवचरण जाटव, मदनलाल पुत्र प्रभु जाटव निवासी गौशाला शिवपुरी, प्रदीप पुत्र दारासिंह रावत निवासी ग्राम भौरोना थाना सिरसौद, संदीप रावत, पवन रावत निवासी शिवपुरी के खिलाफ धारा 386, 389, 34 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस मामले में शिवपुरी समाचार ने खबर प्रकाशित की थी,महिला के इस पूरे खेल में देहात थाने के आरक्षक भी शामिल थे। इन आरक्षको को यह गिरोह पुलिसिया डर दिखाने के लिए उपयोग करता था। शिवपुरी समाचार ने इस आरक्षको को कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की थी। अब खबर आ रही है कि पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने इन दोनो आरक्षको को लाईन अटैच कर दिया हैं और इनकी जांच एसडीओपी शिवपुरी को सौंपी हैं।

